शीतकाल में घने कोहरे के दृष्टिगत “सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश” लगाये जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा वाहनों पर लगाये जा रहे रिफ्लेक्टिव टेप
शीत काल में घने कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो जाती है जिस कारण सड़क दुर्घटनाओं की सम्भावनायें अधिक होती है। जिसके दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा “सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश” लगाये जाने हेतु दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारी/ यातायात प्रभारियों को कॉमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाये जाने हेतु को निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में जनपद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाते हुये वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाये गये जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाकर मानव जीवन को बचाया जा सके। साथ ही वाहन चालकों को जागरूक करते हुये यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण एवं बचाव के उपाय, उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से ट्रैफिक आई एप के बारे में जानकारी दी गई व वाहन चालकों को अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने हेतु प्रेरित किया गया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज