वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने थाना लक्ष्मणझूला का किया औचक निरीक्षण
पौड़ी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा थाना लक्ष्मणझूला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई का जायजा लेकर थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक किया गया। एवं कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया गया व निरीक्षण में पाई गई #कमियों को #शीघ्र_दूर करने की हिदायत दी गई। वहीं पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा बताया गया कि थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र पर्यटक स्थल व धार्मिक स्थल के रूप में महत्वपूर्ण पहचान रखता है जिस कारण देश विदेश से काफी संख्या में यहाँ पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहता है जिसके दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि अधीनस्थ सभी कार्मिक अनुशासित होकर पर्यटकों के साथ मृदु भाषी व विनम्र व्यवहार करें। थाने पर उपस्थित विवेचकों का लम्बित विवेचनाओं के सफल निस्तारण के सम्बन्ध में आदेश कक्ष आयोजित कर सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं में प्रभावी विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुये ठोस साक्ष्य संकलन कर विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर पारदर्शिता से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के तहत 179625.95 लाख के 11 मोटर मार्ग स्वीकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल-हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
अवैध मादक पदार्थो के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
पौड़ी पुलिस ने 495.09 ग्राम चरस के साथ 03 नशा तस्करों को धर दबोचा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा