फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही
कोतवाली_पटेलनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से पटेल नगर क्षेत्र में महंत इंद्रेश अस्पताल के पास स्थित रिद्धिम टॉवर में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर के संचालित होने तथा उक्त कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी लोगों को कॉल कर उनसे ठगी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में SOG देहरादून तथा पटेलनगर पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। गठित टीम द्वारा दिनाँक 11/05/2024 को उक्त अवैध कॉल सेन्टर पर दबिश दी गई तो मौके पर रिद्धिम टावर के प्रथम तल पर बने एक बडे हॉल मे कुछ युवक/युवतियां लैपटॉप व कम्पयूटर सिस्टम के सामने बैठकर हैडफोन लगाकर कॉल पर बात कर रहे थे , जो स्वंय को माइक्रोसॉफ्ट ऑनलाइन सपोर्ट कम्पनी का प्रतिनिधि बताकर लोगो से उनके कम्पयूटर सिस्टम से वायरस / बग हटाकर उनके बैंक खातो की जानकारी प्राप्त कर रहे थे।
🚨नाम पता अभियुक्तगण🚨
1️⃣- विवेक पुत्र अनिल कुमार निवासी चरेल सैक्टर 44 नोएडा (पीजी अर्पित) उत्तर प्रदेश, मूल निवासी – गम0नं0-1045 ग्राम अगरोहा , हिसार, हरियाणा ।
2️⃣- निकिता पुत्री किरन निवासी विलीज सोनादा पोस्ट ऑफिस kyuseong, जिला दार्जलिंग, पश्चिम बंगाल ।
🔷बरामदगी🔷
1- लैपटॉप – 14 मय चार्जर मय हेड फोन ,
2- मोबाइल फोन- 07
3- ब्रॉडबैन्ड कनैक्शन से सम्बन्धित उपकरण,
4- 7 स्क्रिप्ट

श्री सिद्धबली महोत्सव-2025 हेतु कोटद्वार पुलिस ने की तैयारियां शुरू
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों, उत्तराखण्ड राज्य में प्री SIR गतिविधियां शुरु
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटों पर सुरक्षा एवं नशामुक्ति हेतु विशेष जागरूकता अभियान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात में सरदार@ 150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम में किया प्रतिभाग