नाबालिग से दुष्कर्म व मारपीट करने वाला आरोपी चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
कोटद्वार: बीती 12 मई 2024 को स्थानीय निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि अभिषेक पाल द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री उम्र-16 वर्ष के साथ मारपीट कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-130/2024, धारा-376 भादवि व 5(J) (11)/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक रचना के सुपुर्द की गयी।
कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी कर अभियोग उपरोक्त में नामजद अभियुक्त अभिषेक पाल (उम्र-23 वर्ष) पुत्र जानकी प्रसाद, निवासी-मानपुर, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण