गंगोत्री धाम जाने वाले यात्रियों को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने रास्ते में रोका, जमाकर हुआ हंगामा
उत्तरकाशी: जिला प्रशासन और पुलिस ने गंगोत्री धाम जाने वाले यात्रियों को रास्ते में ही रोक दिया है। वहीं, वाहन रोकने पर कई यात्रियों ने हंगामा भी किया। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि जनपद मुख्यालय से करीब दो किमी आगे तेखला में गंगोत्री जाने वाले वाहनों को रोका गया है। इन वाहनों को इंद्रावती पुल और जोशियाड़ा के समीप पार्क कराया जा रहा है। गंगोत्री में यात्रियों की क्षमता एक दिन में 11 हजार शासन की ओर से प्रस्तावित है। जो यात्री गंगनानी और हर्षिल के बीच हैं, उन्हें गंगोत्री दर्शन के लिए भेजा जाएगा, लेकिन तेखला से आगे आज यात्रा वाहन नहीं जाएंगे। वाहनों के रोके जाने पर ज्ञानसू से लेकर हीना तक जाम की स्तिथि बनी हुई है। वहीं, यात्रियों को हीना पंजीकरण बैरियर पर रोके जाने के बाद तीर्थ यात्रियों ने जमकर बवाल किया। हालात ये पहुंच गए कि यात्री पुलिस कर्मियों से भिड़ गए। इस दौरान यात्रियों ने कई वाहन रोक दिए और कहा कि आगे स्थानीय वाहन भी नहीं जाएंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण