ऋषिकेश पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बैग को बरामद कर महिला के पति को किया सुपुर्द
ऋषिकेश– चारधाम यात्री सौम्या राय, निवासी 120 रिजेंट पैलेश, रिजेंट पार्क, कोलकाता पश्चिम बंगाल ने बस अड्डा चौकी ऋषिकेश में आकर बताया कि उनका काले रंग का हैंड बैग, जिसमे कुछ सामान और 2.50 लाख रुपए नगद रखे है, कहीं छूट/खो गया है, जो काफी तलाश करने के बाद भी नही मिल रहा है तथा बताया कि यात्रा के लिए लाए हुए सभी पैसे उनके द्वारा उसी बैग में रखे थे, उनके द्वारा बैग को ढूढ़ने के लिये पुलिस से मदद मांगी गयी।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी बस अड्डा द्वारा रजिस्ट्रेशन काउंटर पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को घटना से अवगत कराया गया, जिनके द्वारा बस अड्डे व आसपास के क्षेत्र में उक्त बैग की खोजबीन करते हुए उक्त बैग को तलाश कर महिला यात्री सौम्या राय को सुपुर्द किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण