झाड फूँक से बीमारी ठीक करने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे
लैंसडौन: लैन्सडाउन के स्थानीय निवासी ने कोतवाली लैन्सडाउन पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि सलमान उर्फ समशी निवासी कोटद्वार ने वादिनी के साथ झाड़ फूँक के नाम पर दुष्कर्म किया है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली लैन्सडाउन पर मु0अ0सं0- 07/2024, धारा 376 भादवि बनाम सलमान पंजीकृत किया गया। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा अभियोग उपरोक्त की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन को टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन करते हुये अथक प्रयास कर अभियुक्त सलमान उर्फ समशी को लैन्सडाउन बाजार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण