सीएम धामी ने उत्तराखण्ड में जमीन खरीदने वाले लोगों की बैकग्राउंड की भी पूरी तरह से जांच करने के दिए निर्देश
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर कानून व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने प्रदेश में चल रहे वेरिफिकेशन ड्राइव को और अधिक सख्ती से चलाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में होने वाली कांवड़ यात्रा के कुशल प्रबंधन व संचालन के लिए अधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना बनाने एवं सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।साथ ही उत्तराखण्ड में जमीन खरीदने वाले लोगों की बैकग्राउंड की भी पूरी तरह से जांच करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश देवभूमि है। यहां अपराध एवं अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। किसी भी विकासशील प्रदेश के लिए बेहतर कानून व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारी सरकार राज्य में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने हेतु कृत संकल्पित है। देहरादून में हुए रवि बड़ौला हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री धामी सख्त एक्शन के मूड में हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण