बिना सत्यापन के रह रहे बाहरी व्यक्तियों को पुलिस द्वारा पूछताछ हेतु लाया गया थाने
देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार प्रातः जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्रो में पुलिस द्वारा पीएसी बल के साथ जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों / किरायेदारों के सत्यापन हेतु बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा पीएसी के साथ अलग- अलग टीमों का गठन करते हुए जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों व अन्य के सत्यापन किये गये।.
इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 394 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए 39, 40,000/ रूपये का जुर्माना किया गया। मौके पर कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 262 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थानों पर लाया गया, जिनके सत्यापन की कार्यवाही करते हुए 146 लोगो के 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज