कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से संयुक्त राष्ट्र, विश्व खाद्य कार्यक्रम (UN-WFP) के 5 देशो के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या जी के शासकीय आवास पर संयुक्त राष्ट्र,विश्व खाद्य कार्यक्रम (UN-WFP) के 5 देशो के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड में WFP द्वारा किये जा रहे सभी कार्यों के साथ-साथ धर्मपुर(देहरादून) में स्थापित प्रदेश के पहले फ़ूड ग्रेन एटीएम का

भ्रमण करेगी।कैबिनेट मंत्री ने WFP के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य में संचालित फ़ूड ग्रेन एटीएम में दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा की।कहा कि WFP द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ राज्य को प्राप्त हो रहा है। WFP के सहयोग से राज्य में 21 फ़ूड ग्रेन एटीएम संचालित किए जा रहे हैं,साथ ही उन्होंने राज्यहित में अपना पूर्ण सहयोग करने की बात कही।5 देशो के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से UN-WFP एशिया के आपूर्ति श्रृंखला की प्रमुख सुश्री किरसी जुन्निला उपस्थित रहीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण