खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार, खेल विभाग खिलाड़ियों के लिए ले रहा अहम फैसले
देहरादून: उत्तराखंड सरकार राज्य के खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार कई अहम निर्णय ले रही है।उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि आज हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाडियों के लिए बड़ा ही खुशी का दिन है कि पूर्व में उन्हें अपनी यात्रा करने में कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता था किंतु अब राज्य सरकार ने खिलाडियों की यात्रा में आ रही दिक्कतों को लेकर शासनादेश जारी किया है ।बताया कि पहले हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाडियों को साधारण बस या फिर स्लीपर ट्रेन में सफर करना पड़ता था लेकिन नए शासनादेश जारी होने के बाद अब राष्ट्रीय खिलाडियों को एसी बस या फिर ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर करने की सुविधा प्राप्त होगी।
खेल मंत्री ने कहा कि निश्चित ही राज्य के खिलाडियों को अब सफर करने में पहले जो दिक्कत आती थी वह उन्हें अब नही होगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य के समस्त खिलाडियों के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं।आज खिलाडियों को मुख्यमंत्री उदीयमान योजना हो,आउट ऑफ टर्न जॉब की सुविधा हो,सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत का आरक्षण सहित कई अन्य योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया गया है।कैबिनेट मंत्री ने शासनादेश जारी होने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही उन्होंने सभी खिलाडियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण