उत्तराखंड की बद्रीनाथ एवं मंगलौर सीट पर कॉंग्रेस जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को दी बधाई
कोटद्वार; उत्तराखंड की बद्रीनाथ एवं मंगलौर सीट पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत एवं भाजपा की तानाशाही झूठ फरेब की हार हुई है। कॉंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्य मंत्री जसबीर राणा ने कहा कि अब देश व प्रदेश की जनता अब भाजपा को अच्छी तरह से समझ चुकी है। अब पूरे देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू चुकी है एक न एक दिन तानाशाही का अंत तो होना ही है। भाजपा द्वारा दूसरे दलों के विधायक सांसदों को डरा धमकाकर भाजपा में शामिल करना आने वाले समय में उन्हें बहुत भारी पड़ने वाला है।उन्होंने इस जीत का श्रेय आम कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि यदि कॉंग्रेस इसी तरह भविष्य में एक जुट होकर चुनाव लड़ती है तो उसे कोई नहीं हरा सकता है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज