युवती को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करने वाले शातिर अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार🔗
विकासनगर: थाना विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत अमजद नाम के व्यक्ति द्वारा 18 वर्षीय युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने, घर से नगदी व ज्वेलरी चोरी किये जाने के संबंध में युवती के परिजनों द्वारा कोतवाली विकासनगर पर मुक़दमा पंजीकृत कराया गया था । विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि वर्ष 2023 में जब उक्त युवती नाबालिग थी, तब भी अभियुक्त उसे बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया था, जिसमे पुलिस द्वारा अभियोग दर्ज कर नाबालिक युवती को बरामद करते हुए अभियुक्त अमजद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्त अमजद द्वारा अभियुक्त एडवोकेट रईसुद्दीन सिद्दीकी के साथ मिलकर युवती का अवैध तरीके से धर्म परिवर्तन करवाते हुए बहला फुसला कर युवती को घर से भगाने की योजना बनायी, जिससे मां0 न्यायालय में चल रहे उक्त अभियोग में अभियुक्त, युवती को अपने पक्ष कर सके। ज़मानत पर रिहा होने के बाद अभियुक्त पुनः युवती से संपर्क कर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। विवेचना के दौरान अभियोग में धारा 3/4 उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की वृद्धि की गई तथा आपराधिक षड़यंतकर्ता अभियुक्त एडवोकेट रईसुद्दीन सिद्दीकी को दिनांक: 06-07-2024 को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक 17-07-2024 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त अमजद को जालंधर पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई, जिसके कब्जे से पुलिस द्वारा अपहृत युवती को बरामद किया गया। अभियुक्त:-अमजद पुत्र युसूफ निवासी जंगलात बैरियर, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण