कोटद्वार के खुमरा बस्ती मे बेटे ने चाकू से गोदकर की मां की हत्या,पुलिस कर रही फरार चल रहे बेटे की तलाश
कोटद्वार-कोटद्वार के खुमरा बस्ती इलाके में एक कलयुगी बेटे अशरफ ने अपनी माँ की चाकू से गोद कर हत्या कर डाली। बेटे ने अपनी मां के पेट,पीठ ओर उंगली में चाकू से वार किए जिसके बाद कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई। वहीं आसपास के इलाकों में खौफ का माहौल बना हुआ ह। 60 वर्षीय शाहिदा अपने बेटे और बहू के साथ कोटद्वार के खुमरा बस्ती में रहती थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर मां और बेटे में कई दिन से विवाद चल रहा था।आरोपी अपनी माँ के पास आया और चाकू से वार कर भाग गया। वहीं घर मे छोटी बहू थी घटना के बाद से वह बेहोश हो गई। जिसके इसको बेस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया है। वहीं मां की हत्या के बाद बेटा मौके से फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण