श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
कोटद्वार । श्रमजीवी पत्रकार यूनियन प्रदेश महामंत्री विश्व जीत सिंह नेगी के निर्देशानुसार एव चुनाव अधिकारी उमेद सिंह रावत की देख रेख में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की पौड़ी इकाई का गठन कर लिया गया है। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से जनक भाटिया को अध्यक्ष चुना गया, जबकि जगमोहन सेमवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में सभी पदों पर सर्वसम्मति से निवार्चन हुआ। कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार उम्मेद सिंह रावत व अजय सरल को संरक्षक बनाया गया है। वहीं जनक भाटिया को अध्यक्ष, जगमोहन सेमवाल को उपाध्यक्ष, गौरव ठाकुर को महामंत्री, अजय वर्मा को कोषाध्यक्ष, व अंजना गोयल को संयुक्त सचिव बनाया गया है । कार्यकारिणी सदस्यों में विकास वर्मा, रवि डुकलान, देवेन्द्र चौहान, दीपक जखमोला, विनय कैंथोला, अनन्त पोखरियाल को शामिल किया गया है। तय किया गया कि संगठन पत्रकारों के हितों की लड़ाई में अग्रणी रहेगा। इस अवसर पर पुष्कर सिंह पंवार, विकास गौड, सुदेश कोटनाला, कुंवर चौधरी, गौरव गोदियाल, सहित कई अन्य पत्रकार मौजूद रहे ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण