साइबर धोखाधड़ी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को पौड़ी पुलिस ने गुजरात से धर दबोचा
कोटद्वार: नीलम भण्डारी पत्नी धीरेन्द्र सिंह, निवासी- ग्राम तोमर कालोनी मानपुर, कोटद्वार ने कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया, कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के पति के साथ ऑनलाइन फाईनेन्स कम्पनी से लोन दिलाने व जमीन सम्बन्धी कागजात एवं लोन की फीस जमा करने के नाम लगभग 12 लाख रुपये की धोखाधडी की है। जिस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-134/2024, धारा-420 भा.द.वि बनाम पंजीकृत किया गया,साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 467,468, 471,120B भा.द.वि. की बढोत्तरी की गई है ।
कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र व सम्भावित राज्यों दिल्ली,हरियाणा,राजस्थान एवं गुजरात आदि स्थानों पर दबिश दी गई और सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी सुरागरसी करते हुए और सर्विलांस की मदद से अभियोग उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त गोखलेश भट्ट व विजय कुमार शर्मा को गुजरात से मय 04 मोबाईल फोन, एक लैपटाप व अन्य दस्तावेजों सहित गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण