नौकरी के लिए इंटरव्यू दिलवाने के बहाने ठगी मामले का भी किया खुलासा
हरिद्वार: थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत एक महिला द्वारा कंपनी में नौकरी हेतु इंटरव्यू के नाम पर महिला से सोने के कुंडल ठगी का मामला सामने आया।
जिसपर सिडकुल पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए केबिन केयर तिराहे से आरोपी राशिद पुत्र वहीद को महिलाओं से ठगे गए ज्वैलरी (01 जोड़ी कान के कुंडल, 03 जोड़ी कान की सुई धागा, 01 पेंडल, 01 जोड़ी कान की बाली, 01 अंगूठी) के साथ दबोचा गया।
आरोपी महिलाओं को नौकरी दिलाने के लिए इंटरव्यू के लिए बुलाता था और इंटरव्यू के लिए भेजने से पहले जेवर कम्पनी में प्रतिबंधित का बहाना बना कर महिलाओं से जेवर उतरवा लेता था।
👉🏻 नाम पता आरोपी
राशिद पुत्र वहीद निवासी ग्राम छोटी एक्कड़ खुर्द पथरी

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात