बेहोश हुए शिवभक्त को बारिश में स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल 02 किलोमीटर खड़ी चढ़ाई चढ़कर रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल
नीलकंठ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा कांवड़ मेला के दौरान पुलिस कार्मिकों को दैनिक ड्यूटी करने के अलावा श्रद्धालुओं की लगातार मदद कर मानवता का फर्ज अदा करने हेतु भी प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में नीलकंठ पैदल मार्ग पर तैनात पुलिस कर्मिंयों को सूचना प्राप्त हुयी कि नीलकंठ पैदल मार्ग में पुलिया खेत के पास एक कांवडिया बेहोश हो गया है। इस सूचना पर तत्काल #पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पंहुचे और बेहोश हुए कांवड़िया को #फर्स्ट_एड दिया गया होश में ना आने पर पुलिस कर्मियों द्वारा बिना देरी किए बेहोश हुए कांवडिए को बारिश में स्ट्रेचर के माध्यम से 02 किलोमीटर पैदल खड़ी चड़ाई चढ़कर कड़ी मशक्कत कर पुण्डरासू चौक सड़क मार्ग तक लाया गया,जहां से उपचार हेतु 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नीलकण्ठ भिजवाया गया।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ