नशा सप्लायरों के इरादों को लगातार नाकाम करती पौड़ी पुलिस
श्रीनगर: मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है, जिसके क्रम में थाना श्रीनगर पुलिस टीम को दौराने चैकिंग सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम भटोली में एक व्यक्ति अपनी दुकान पर अवैध अंग्रेजी शराब बेच रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम मौके पर पहुँची और द्वारिका प्रसाद निवासी भटोली, थाना श्रीनगर की दुकान की सघन चैकिंग की गयी तो दुकान से अवैध अंग्रेजी शराब की 09 पैटी जिसमें 06 पैटी मैकडोल व 01 पैटी सोलमेट तथा 02 पैटी बियर ट्रबो बरामद हुयी। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली श्रीगर पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण