पौड़ी पुलिस अवैध खनन करने वालों पर सख्त, अवैध खनन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को किया जब्त
कोटद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग कर अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान यश प्रजापति को बिना नम्बर की ट्रैक्टर ट्रॉली, शिवम को ट्रैक्टर ट्रॉली नम्बर UA12-6388 व सुरेश को ट्रैक्टर ट्रॉली नम्बर UK15B-9741 में अवैध खनन सामग्री का परिवहन करने पर उक्त ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज किया गया व जिसकी अवैध खनन से सम्बन्धित रिपोर्ट उपजिलाधिकारी कोटद्वार को प्रेषित की गयी। अवैध खनन सामग्री का परिवहन करने वालों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण