पौडी पुलिस ने नाबालिग को भगाने वाले अभियुक्त को पंजाब से किया गिरफ्तार
यमकेश्वर: बीती 5 अगस्त को स्थानीय निवासी द्वारा थाना यमकेश्वर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया, कि मेरी नाबालिग भतीजी घर से बैंक गयी थी। जो अभी तक घर वापस नहीं आयी है। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना यमकेश्वर में मु0अ0सं0- 09/24, धारा-137(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त स्वंयबर सिंह को दिनांक 25.09.2024 को दीनानगर, पंजाब से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त के कब्जे से गुमशुदा युवती को भी बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दौराने विवेचना प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा नाबालिग युवती से दुष्कर्म भी किया गया जिसके आधार पर उक्त अभियोग में 64 (2) बी.एन.एस व 5/6 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण