नाले में गिरी पांच वर्षीय बच्ची का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किया बरामद
देहरादूनः उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन से मार्ग बंद होने की घटना भी सामने आ रही है. हालांकि, प्रशासन लगातार बंद मार्ग को खोलने के साथ ही यातायात सुचारू करने में जुटा हुआ है. वहीं 25 सितंबर को दोपहर बाद देहरादून के मद्रासी कॉलोनी में निर्माणधीन रेलवे ओवर ब्रिज के पास स्थित नाले में गिरी पांच वर्षीय बच्ची का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। सुबह से ही एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन चल रहा था।
देहरादून नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि भारी बारिश के कारण देहरादून की सड़कों पर जलभराव के साथ नदी नाले उफान पर आ गए थे. उस दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत मद्रासी कॉलोनी निवासी विजय कुमार की पांच वर्षीय बच्ची प्रियंका कॉलोनी में निर्माणधीन रेलवे ओवर ब्रिज के पास खेल रही थी. इस दौरान बारिश के कारण बच्ची का पैर फिसला और पास के ही नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में जुट गई. लेकिन रात तक बच्ची का कुछ भी पता नहीं लग पाया था. साथ ही रात होने के कारण एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान रोक दिया था।नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए आज सुबह से दोबारा एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान बच्ची के शव दूधली चौकी के पास सुसवा नदी के किनारे से बरामद किया गया. एसडीआरएफ ने शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण