डेंगू को लेकर नगर निगम देहरादून अलर्ट मोड पर
देहरादून: मानसूनी बारिश में डेंगू बुखार का खतरा बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी सहित कई शहरों में डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं जिसके बाद डेंगू के केसों को लेकर देहरादून जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम अलर्ट मोड पर है, इसी क्रम में बुधवार को डेंगू रोकथाम अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम को टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर सोर्स रिडक्शन का कार्य किया गया। क्विक रिस्पॉन्स टीम द्वारा दी गई सूचना के आधार पर नगर निगम की टीम द्वारा बंजारावाला क्षेत्र में कुल 20 लोगों के चालान किए गए, जिसमे ₹ 110900 का अर्थदंड लगाया गया। वही नगर निगम के मुख्य स्वस्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना के मुताबिक अब तक कुल 76 चालान काटे गए है जिसमे लगभग 4 लाख से अधिक धनराशि का अर्थदंड चलानी करवाई के तहत आरोपित की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण