मुख्यसचिव राधा रतूड़ी को मिला केंद्र सरकार से 6 माह का सेवा विस्तार
देहरादून: उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को उनके कार्यकाल में 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है, जिससे उनका कार्यकाल 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले भी उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार मिला था, जो 30 सितंबर 2024 को समाप्त हो रहा था। इस निर्णय के बाद, वे अपने पद पर अगले छह महीने तक बनी रहेंगी।
राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव भी हैं। उन्होंने 1 फरवरी 2024 को मुख्य सचिव का पद संभाला था। उनकी सेवानिवृत्ति जनवरी 2024 में होने वाली थी, लेकिन धामी सरकार ने उन्हें विस्तार देते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया था। उनका सेवा विस्तार मिलने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, क्योंकि यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को उन्हीं के माध्यम से भेजा गया था। यदि रतूड़ी को यह विस्तार नहीं मिलता, तो वरिष्ठता के आधार पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन राज्य के नए मुख्य सचिव बनने के प्रबल दावेदार थे। हालांकि, सेवा विस्तार मिलने के बाद अब इस चर्चा को विराम मिल गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण