उत्तराखंड में (यूसीसी) राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर लागू होगा
देहरादून: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की कवायद लगभग पूरी हो चुकी है। उत्तराखंड विधानसभा ने 7 फरवरी को यूनिफॉर्म सिविल कोड को विधानसभा से पारित किया था जिसके बाद यूसीसी के लिए बनाई गई विशेषज्ञ कमिटी नियमावली व पोर्टल पर काम कर रही थी। वहीं अब ये बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर नाै नवंबर को लागू होगा। इसको लेकर आज रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी की आखिरी बैठक हुई। सूत्रों के हवाले से सामने आया कि इसकी नियमावली बनकर तैयार हो गई है। यह एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री धामी को नियमावली सौंप दी जाएगी। बता दें कि हाल ही में सीएम ने घोषणा की थी कि यूसीसी को नाै नवंबर को लागू किया जाएगा। लेकिन कमेटी का काम पूरा न होने के चलते यह पूरा होता नहीं दिख रहा था। रूल्स एंड रेगुलेशन कमेटी की बैठक में नियमावली पूरी होने की बात सामने आई है। जिससे कहा जा रहा है कि यूसीसी नाै नवंबर को ही लागू किया जाएगा। इसके बाद यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण