पौड़ी पुलिस ने शातिर चोर को शत-प्रतिशत माल के साथ किया गिरफ्तार
कोटद्वार: बीती 06 अक्टूबर को वादिनी बीना रानी, निवासी-कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर से घरेलू सामान चोरी कर लिया है। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोटद्वार पर मु0अ0सं0 251/ 24 धारा 305/317(2) बी.एन.एस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी सुरागरसी करते हुए उपरोक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त सलमान पुत्र खलील, निवासी-आमपड़ाव को शत-प्रतिशत माल के साथ आमपड़ाव स्कूल रोखड़ पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं जिसके अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण