दिवाली से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका, अवैध पटाखा कारखाना का किया भंडाफोड़, 02 अभियुक्त दबोचे
हरिद्वार:आगामी त्योहारी सीजन को लेकर एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में सजग रहते हुए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त आदेशों के क्रम में कलियर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सजग रहते हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 02 अभियुक्तों को दबोचने में सफलता हासिल की। भारी आबादी के बीच मुकरपुर गांव में भारी बारूद लिए बैठे दोनो आरोपी अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाने का काम कर रहे थे जिनके कब्जे से 93 किलो बारूद, 70 पेटी तैयार पटाखे, 04 पेटी चारकॉल, 10 किलो पीओपी व 4 पेटी पेपर ट्यूब बरामद किया गया। भारी आबादी के बीच चल रहे अविध कारखाने का भंडाफोड़ करने पर स्थानीय जनता द्वारा कलियर पुलिस की कार्यवाही की सराहना की गई।
🔅नाम पता आरोपी
1-नोमान पुत्र सुलेमान निवासी मुखियालीपुर थाना लक्सर 27 वर्ष
2-सुहैल पुत्र मसव्वर निवासी वार्ड नंबर 4 कलियर 20 वर्ष

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज