सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वालों के सिर से दून पुलिस ने उतारा गुंडई का भूत
देहरादून: बीती 27नवंबर को होटल संचालक वादी कुशाल सजवाण ने थाने आकर सूचना दी कि कुछ लोग उनके रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए आए थे। खाने का बिल मांगने पर उक्त लड़कों द्वारा उनके होटल में तोड़फोड़ की गई और बिना पैसे दिए चले गए। घटना के संबंध में आसपास की लोगों द्वारा घटना की वीडियो बनाई गई थी जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप सूचना पर उक्त घटना में सम्मिलित चारों अभियुक्तों को दिनांक 28/10/24 को फुव्वारा चौक के पास से गिरफ्तार किया गया।
🔗नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण🔗
1️⃣- अर्पण गोयल पुत्र सेवाराम निवासी वकीलपुर सदर भाजार करनाल हरियाणा उम्र 37 वर्ष
2️⃣- तरुण कुमार पुत्र श्री पूरनचन्द्र निवासी अम्बेडकरनगर सदर बाजार करनाल हरियाणा उम्र 37 वर्ष
3️⃣- जुगलकिशोर पुत्र स्व० शिवचरण लाल निवासी इन्द्रा कालौनी सदर बाजार करनाल हरियाणा उम्र 35 वर्ष
4️⃣- गहुल पुत्र निरंजन निवासी गाँधी चौक सदर बाजार करनाल हरियाणा उम्र 30 वर्ष हाल निवासी( उपरोक्त) – नेहरु कालौनी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण