उत्तराखंड के अल्मोड़ा मे हुऐ सड़क हादसे में अब तक 22 की मौत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक
अल्मोड़ा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक बस गहरी खाई में गिर गई। यह घटना मार्चुला के पास हुई, जहां बस में करीब 45 लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई यात्रियों की जान चली गई है। बस पौड़ी से रामनगर की ओर जा रही थी, जब यह कूपी के पास गहरी खाई में गिर गई। घटना स्थल पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है और वहां राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। नैनीताल जिले की पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और घायलों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रयासरत है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।” उन्होंने जिला प्रशासन को राहत और बचाव अभियान को तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें घायलों को सुरक्षित निकालकर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में जुटी हैं। यदि आवश्यकता पड़ी, तो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश दिए गए हैं। राहत कार्य तेजी से जारी है और स्थानीय लोग भी सहायता के लिए आगे आ रहे हैं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण