आगामी क्रिसमस/विंटर कार्निवाल तथा नववर्ष के दृष्टिगत दून पुलिस की कड़ी कार्यवाही जारी
देहरादून: आगामी क्रिसमस/विंटर कार्निवाल तथा नववर्ष के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीननस्थों को शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग करने, शराब पीकर वाहन चलाने वालो तथा यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाते हुए कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये है। जिसके अनुपालन में विगत 01 सप्ताह में दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाते हुए यातायात के नियमो का उल्लंघन व बिना हेलमेट, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट,ओवर स्पीट, रैश ड्राइविंग ड्रंकन ड्राइविंग करने वालोें के विरूद्ध व्यापक चैकिंग अभियान चलाते हुए चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही नाबालिक व युवाओं द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर उनके परिजनों को फोन के द्वारा सूचित कर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।
✴️दून पुलिस द्वारा अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:
1️⃣185 एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत: 172 वाहन सीज
2️⃣एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत: 227 वाहन सीज
3️⃣ एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत मां0 न्यायालय के कुल 820 चालान माननीय न्यायालय
4️⃣ 81 पुलिस एक्ट-130 चालान पर 65000 रुपये संयोजन शुल्क
5️⃣ फोन द्वारा परिजनों को सूचित कर चालान की कार्यवाही-178
6️⃣ ओवरलोडिंग-100 चालान
7️⃣ ड्रोन द्वारा किये गये चालानो की संख्या: 134
8️⃣ क्रेन द्वारा टो किये गये वाहनों की सख्ंया: 204
9️⃣ लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु की गयी कार्यवाही: 256
🔟 नो पार्किंग में खडे वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही: 167
☮️ ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत माह अक्टूबर 2024 से अब तक 1115 व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर उनके 1115 वाहनों को सीज़ किया गया।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा