महाराज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी से भेंट कर महाभारत सर्किट से पर विस्तृत चर्चा की। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी से दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शिष्टाचार भेंट कर उनसे कहा कि उत्तराखंड में महाभारत काल से जुड़े कई ऐतिहासिक और पौराणिक स्थान हैं। यहीं से पांडव स्वर्ग रोहण को भी गए थे। इसलिए हम प्रदेश में महाभारत सर्किट को विकसित करने पर कार्य कर रहे हैं। इससे निश्चित रूप से पर्यटकों को महाभारत काल के इतिहास, संस्कृति और पौराणिक कथाओं को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि महाभारत सर्किट के तहत कुरूक्षेत्र को उत्तराखंड के उन स्थानों से जोड़ना चाहिए जहां-जहां पाण्डवों ने प्रवास किया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज