निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं ने अटल जी को याद करते हुए कहा, हर कार्यकर्ता के मन में आज भी जिंदा हैं अटल
ऋषीकेश : भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में देश के पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न और भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। ममगाईं ने इस दौरान कहा, अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किया। आपका साहसिक नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा।उनके चाहने वाले न केवल सत्ता पक्ष बल्कि बिपक्ष में भी मौजूद थे। वे देश भक्त और सिद्धान्तवादी थे। उन्होंने पार्टी को सींचा और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर हमारे सामने है।अटल जी सदैव भाजपा के हर कार्यकर्ता के मन में रहेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण