नैनीताल जिले के भीमताल में रोडवेज की बस खाई में गिर
नैनीताल: नैनीताल जिले के भीमताल में रोडवेज की बस खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग घायल हैं. एसएसपी नैनीताल ने बताया कि हादसा भीमताल में हुआ है. राहत टीम मौके पर भेजी गई है। दुर्गम रास्ता होने के कारण टीम को पहुंचने में समय लगा। मौके पर पहुंचकर एसडीआरफ और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल को खाई से निकालकर पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक बस में 20 से 25 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही थी, तभी बीच रास्ते में भीमताल के पास ये हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों के मरने की सूचना है. पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष बताए जा रहे है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल बस हादसे को लेकर X पर जानकारी शेयर की है।सीएम धामी ने लिखा है कि भीमताल के निकट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण