दोपहिया वाहन चुराने में माहिर शातिर चोर को पौड़ी पुलिस ने चोरी की 08 स्कूटी के साथ धर दबोचा
कोटद्वार: बीती 08जनवरी 2025 को वादीगण भोपाल सिंह रावत,आमिर, श्रीमती शकुन्तला देवी, पवन कुमार, अतुल बेबनी, अरुण कोडग एवं दीपक सिंह द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिये गये जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 07.01.2025 को हमारी स्कूटियों को कोटद्वार में अलग-अलग जगहों से चोरी कर ली है। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर क्रमशः मु0अ0सं0-14/25,धारा-303(2)बीएनएस, मु0अ0सं0-15/25,धारा-303(2) बीएनएस, मु0अ0सं0-16/25,धारा-303(2) बीएनएस, मु0अ0सं0-17/25,धारा-303(2)बीएनए, मु0अ0सं0-18/25धारा-303(2)बीएनएस, मु0अ0सं0-19/25,धारा-303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0-20/25,धारा-303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किये गये। कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र में सभी सम्भावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व पतारसी-सुरागरसी करते हुए उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त मनीष चन्द बुढ़ाकोटी को चोरी की कुल 08 स्कूटियों (07 कोटद्वार व 01 डोईवाला से चोरी) के साथ गिरफ्तार किया गया। चोरी की गयी इन सभी 08 स्कूटियों को अभियुक्त के द्वारा रेलवे कॉलोनी कोटद्वार खंडहर के पास छुपाया गया था। अभियुक्त के विषय में जानकारी कर पाया गया कि यह स्कूटी चुराने में माहिर है और एक शातिर किस्म का वाहन चोर है और यह इससे पहले भी वाहन चोरी के मामलों में कई बार जेल भी जा चुका है।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ