अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह द्वारा लिया गया सायंकालीन रात्रि चेकिंग व्यवस्था का जायजा
कोटद्वार: अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चंद्रमोहन सिंह द्वारा सायंकालीन/रात्रि चेकिंग व्यवस्था के दौरान सिद्धबली,कौड़िया, दुगड्डा, देवी रोड व कलालघाटी स्थित सभी बैरियरों पर स्वयं जाकर नियुक्त ड्यूटी व चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिसमें महोदय द्वारा सभी कार्मिकों को संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा जनपद के सभी थाना/ यातायात प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रांतर्गत सघन चेकिंग करते हुए मुख्य रूप से शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों व यातायात नियमो में लापरवाही बरतने वाले चालकों पर अधिक से अधिक चालानी कार्यवाही की जा रही है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात