मीटिंग को आए उमेश समर्थकों का बवाल, पुलिस ने लाठी फटकारी, लोगों ने किया पथराव
हरिद्वार: लक्सर में आज माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा महापंचायत की घोषणा के बाद उनके समर्थक सड़क पर उतर आए। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच झड़प हुई,

जिसमें पुलिस ने लाठी चार्ज किया और पथराव की घटना भी सामने आई। घटना के बाद हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने सख्त बयान देते हुए कहा कि पुलिस पर पथराव करके कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी डोभाल ने बताया कि पुलिस ने महापंचायत को लेकर पहले ही सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया था, और उमेश कुमार ने बाद में वीडियो जारी कर महापंचायत को स्थगित करने का आह्वान किया था।

इसके बावजूद, हजारों की संख्या में समर्थक उमेश कुमार के कार्यालय पर जमा हो गए, जिसके बाद पुलिस को बैरिकेडिंग और बल तैनात करना पड़ा। जब पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की, तो गोवर्धनपुर गांव के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिनमें पुलिस पर पथराव करते हुए देखा जा सकता है। एसएसपी डोभाल ने बताया कि पथराव करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है, और कई गाड़ियों को सीज कर लिया गया है। उन्होंने कहा की कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज