पौड़ी जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने महिला जिला अध्यक्ष कांग्रेस नीलम रावत समेत 5 लोगों के निष्कासन को लेकर हाईकमान को भेजी रिपोर्ट
पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसे लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ हार को लेकर मंथन किया। मंथन में सामने आया है कि पार्टी से जुड़े पदाधिकारी ने संगठन से विपरीत जाकर काम किया। जिसके चलते कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में जिन लोगों ने पार्टी के विपरीत काम किया, उनके खिलाफ एक्शन की तैयारी की जा रही है।
वही पौड़ी कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि महिला जिला अध्यक्ष कांग्रेस नीलम रावत समेत 5 लोगों ने पार्टी के विपरीत कार्य किया है। जिसके चलते कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। अब उनके निष्कासन को लेकर हाईकमान को रिपोर्ट भेजी दी गई है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर अधिकृत प्रत्याशी को जिताने में जुटे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ जिन पदाधिकारियो के पास महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, उन्होंने पार्टी के साथ धोखा करने का काम किया है। ऐसे में सभी लोगों का मनोबल लगातार टूट रहा है। उनकी पार्टी जीत के काफी नजदीक थी। लेकिन अपने ही लोगों के धोखे की वजह हार का सामना करना पड़ा। अब उनके खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट भेजी जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण