पूर्व खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत याचिका पर कल हो सकती है सुनवाई
रुड़की: खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत पर गुरुवार को भी सुनवाई नहीं हो पाई। बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में हत्या के प्रयास की धारा 109 हटाते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर सुनवाई नहीं हो पाई थी। गुरुवार को तिथि तय की गई थी लेकिन गुरुवार को भी सीजेएम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई। वहीं अब इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी। शुक्रवार को जेल में बंद प्रणव सिंह की कोर्ट में रिमांड भी है। इसलिए इसी दौरान जमानत पर भी सुनवाई होने के आसार हैं। वही कोर्ट पुलिस के उसे पक्ष पर भी सुनवाई करेगी। जिसमें पुलिस ने प्रणव सिंह चैंपियन पर हत्या के प्रयास की धारा को हटाया है। वही उमेश कुमार पक्ष के वकील पहले ही प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 109 को हटाने का विरोध कर चुके हैं। वरिष्ठ उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस के इस कदम का विरोध किया जाएगा क्योंकि गोली अपराध कारित करने के इरादे से ही चलाई गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण