मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाकुंभ 2025 मे पहुंच कर सनातनी वेशभूषा में किया स्नान
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाकुंभ 2025 के अवसर पर त्रिवेणी संगम में पारंपरिक सनातनी वेशभूषा में स्नान किया। जो न केवल उनकी धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि उनकी गहरी श्रद्धा और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान को भी दर्शाता है। कंधे पर जनेऊ धारण करते हुए त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने का यह दृश्य मुख्यमंत्री धामी के सनातन धर्म के प्रति अडिग विश्वास को उजागर करता है। प्रयागराज महाकुंभ के इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने यह साबित किया कि उनकी आस्था राजनीति का हिस्सा नहीं, बल्कि उनके जीवन का अभिन्न अंग है। ‘धर्म रक्षक धामी’ के रूप में उन्होंने अपनी आस्था को सार्वजनिक जीवन में सजीव रूप से प्रस्तुत किया, जो उनके प्रति लोगों की श्रद्धा को और भी प्रगाढ़ करता है। यह एक उदाहरण है कि जब नेता अपनी आस्थाओं को अपने कार्यों में प्रतिबिंबित करते हैं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज