जगजीतपुर पुलिस चौकी के नजदीक अंग्रेजी शराब कि दुकान मे रात को घुसकर दो चोरो ने गल्ले से 70हजार रु0 किये चोरी
हरिद्वार: जगजीतपुर में लक्सर हाईवे पर अंग्रेजी शराब के ठेके में देर रात घुसे दो चोरों ने गल्ले में रखे तकरीबन 70 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया। जगजीतपुर पुलिस चौकी से चंद कदमों दूर स्थित शराब का ठेका बंद होने के बाद देर रात दोनों शातिर चोरों सटीक सेंध लगाई। चोरी की वारदात CCTV में कैद होती रही, लेकिन चोरों की इसकी भनक ना लग सकी। हालांकि दोनों चोर पहले से ही मुंह ढक कर ठेके में घुसे थे। गौर करने वाली बात ये हैं कि ठेके के पीछे बने कमरे में स्टाफ भी रहता है, ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। कनखल थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही दोनों सलाखों के पीछे होंगे। देखें वीडियो..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर किया शोक प्रकट
शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज