शारदीय कांवड़ मेले के दृष्टिगत होटल ढाबे संचालक व सीएलजी मेंबर की गोष्ठी
हरिद्वार: कोतवाली मंगलौर परिसर में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के समस्त सीएलजी मेंबर व राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होटल-ढाबा संचालकों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में शारदीय कांवड़ मेले को देखते हुए सुरक्षा एंव व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
होटल-ढाबों में कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य-
• सभी होटल एवं ढाबा संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने यहाँ काम करने वाले सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाएँ।
• कांवड़ यात्रा के दौरान होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंट में मांस, मछली व अंडे की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
• यदि किसी होटल या ढाबे में मांस-मछली की बिक्री की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
रेट लिस्ट का सार्वजनिक प्रदर्शन-
• सभी होटल व ढाबा संचालकों को अपने प्रतिष्ठान के बोर्ड पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
• इससे कांवड़ यात्रा के दौरान अनावश्यक विवादों से बचा जा सकेगा।
सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन–
• सभी होटल व ढाबों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में फुटेज का उपयोग किया जा सके।
• ढाबों व होटलों के बाहर अनावश्यक रूप से वाहनों की पार्किंग न करने के निर्देश दिए गए, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस गोष्ठी में उपस्थित सीएलजी मेंबर्स, होटल मालिकों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
पुलिस प्रशासन द्वारा अपील – सभी व्यापारी, ढाबा संचालक, व स्थानीय नागरिक शांति व्यवस्था बनाए रखने व नियमों का पालन करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण