किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की निकली शव यात्रा
किच्छा-– किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंद्रागांधी खेल मैदान में एकत्र होकर प्रदर्शन किया उपरांत शहर में स्मार्ट मीटर की शव यात्रा निकालो गई। बेहड़ ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब का खून चूस कर बिजली विभाग को अडानी के हाथों बेचना चाहती है। यहां तिलकराज बेहड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीब किसान के घर स्मार्ट मीटर लगा कर उनका खून चूसना चाहती है। सरकार बिजली विभाग का निजीकरण करने के उद्देश्य से घर घर जबरन स्मार्ट मीटर लगा रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ उनका विरोध विधानसभा सत्र के दौरान भी जारी रहेगा। स्मार्ट मीटर की शव यात्रा की शुरुआत इंदिरा गांधी खेल मैदान से की गई। जिसके बाद शव यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई शमशान घाट पहुंची। यहां स्मार्ट मीटर का अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण