खटीमा उप वन प्रभाग के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैठे अनिश्चितकालीन धरने मे
खटीमा: तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले खटीमा उप वन प्रभाग के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उप प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे वन कर्मियों की मांग हैं कि वन सेवा नियमावली 2016 को पूर्व की भांति लागू किया जाए, वन बीट अधिकारी एवं वन आरक्षी को अन्य राज्यों की भांति कंधे पर एक तारा दिया जाए साथ ही वन बीट अधिकारी एवं वन आरक्षी को पुलिस की तर्ज पर एक माह का अतिरिक्त वेतन दिया जाए और वन चौकिया में रह रहे सभी कर्मचारियों को एचआरए भी दिया जाए। जब तक उनकी यह मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण