मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचीं। उन्होंने पीएम को फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया और बीते दो दिनों के दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के बाद जो कामकाज से संबंधित मुद्दे हैं उन पर भी जानकारी साझा की। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ से भी भेंट की। इस शिष्टाचार मुलाकात के बाद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया एक्स पर फोटो साझा की। वही आपको बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री है। साथ ही 19 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया था। इसके बाद अगले दिन गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उसके बाद 6 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर भी शपथ ली थी। रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के शीर्ष नेता और एनडीए घटक दल के भी शीर्ष नेता भी रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर किया शोक प्रकट
शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज