खेल मंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी
रेखा आर्या ने प्रयागराज पहुंचकर त्रिवेणी घाट संगम पर महाकुंभ स्नान किया। उन्होंने गंगा तट पर राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद सभी देवों का आभार जताया। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ऐसा दिव्य और भव्य महाकुंभ आयोजित कर सनातन संस्कृति का कीर्तिध्वज विश्व भर में लहराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है। रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में महाकुंभ के लिए जिस तरह की व्यवस्था की गई है वह अपने आप में उदाहरण बन गई है। उन्होंने कहा कि आगे जब धर्मनगरी हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन होगा, तब हमें भी प्रयागराज की व्यवस्थाओं से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात