जम्मू-कश्मीर के राजौरी मे भारतीय सेना के वाहन मे आतंकियों ने किया हमला
जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन पर आतंकी हमला। राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के एक गांव में भारतीय सेना के काफिले पर गोलीबारी हुई। सूत्रों के अनुसार किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पंहुचा है। वही काफिला सुंदरबनी सेक्टर से गुजर रहा था, की तभी कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने कुछ गोलियां चलाईं। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक गांव में संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर के फाल गांव के पास हुई इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर कुछ राउंड गोलियां चलाईं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण