चेकिंग के दौरान रोकने पर हरिद्वार पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़
हरिद्वार: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद के आला अधिकारियों संग घटनास्थल एवं सरकारी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई एवं मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रानीपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश साबिर पुत्र आरिफ निवासी अहबाब नगर रानीपुर को रोकने का प्रयास किया गया तो, उसके द्वारा न्यू शिवालिक नगर मिलिट्री कैंप के कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास किया गया जिस पर उसकी स्कूटी फिसल गई।
पुलिस टीम के पीछा करने पर उसके द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपने बचाव में जवाबी फायर किया गया जिस पर बदमाश के पैर पर गोली लगी और वह घायल हो गया जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है विधिक कार्यवाही जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण