सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फिट इंडिया, ड्रग्स फ्री अभियान के लिए अधिकारियो के सांग की बैठक दिए दिशा निर्देश
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया संकल्प को साकार करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से मोटापे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया था, जिसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में फिट इंडिया और फिट उत्तराखंड की मुहिम शुरू करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े मौजूदा प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। इसके साथ ही इस अभियान में प्रदेश के खिलाड़ियों को सक्रिय रूप से शामिल किया जाए, ताकि यह मुहिम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके और हर वर्ग को फिट रहने के लिए प्रेरित किया जा सके। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने रजत जयंती वर्ष के अवसर पर “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए अभियान को तेज करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को ड्रग्स तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने और समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल में स्कूली छात्रों को भी शामिल किया जाए ताकि भविष्य की पीढ़ी नशे के दुष्प्रभावों से अवगत हो और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सके। सीएम धामी ने इस अभियान को राज्य की समृद्धि और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया और अधिकारियों से त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा जताई। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर नागरिक को फिट और स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण