हरिद्वार में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां जब्त
हरिद्वार– हरिद्वार जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत ड्रग विभाग और नारकोटिक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई की। ज्वालापुर स्थित इंद्र मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नारकोटिक्स दवाइयां बरामद कीं। जांच के बाद मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि स्टोर से अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल, ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन, लॉराजेपाम और कोडीन सिरप जैसी नशीली दवाइयां मिलीं, जिनकी बिक्री बिना डॉक्टर की पर्ची के गैरकानूनी है। प्रशासन ने जिलेभर में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने की चेतावनी दी है और जनता से अवैध नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना देने की अपील की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण