ल्वाली झील में डूबने के खतरों को देखते हुए सिंचाई विभाग शीघ्र लगाएं चेतावनी बोर्डः डीएम
पौड़ी: हाल ही के कुछ दिनों में एक युवक के ल्वाली झील में डूबने व दो युवकों के श्रीनगर स्थित अलकनंदा नदी में डूबने की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ल्वाली झील व श्रीनगर के उस संवेदनशील स्थलों पर तत्काल चेतावनी बोर्ड लागने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में विगत वर्षो से भी नदी के किनारे सल्फी लेते हुए युवकों की नदी में डूबने की घटनाएं समाने आती रही हैं। जिसको देखते हुए पुलिस विभाग को संबंधित स्थानों पर गश्ती बढ़ाने व नगर आयुक्त श्रीनगर को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा उन्होंने सिंचाई व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ल्वाली झील के आसपास के स्कूलों के छात्रों को झील में डूबने सम्बन्धि खतरों के बारे में जागरूक करने निर्देश दिये।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज